जब भी हम किसी Shop, Advertisement या Event के लिए Flex Banner बनाते हैं, तो सबसे जरूरी चीज होती है उसका सही Size रखना। अगर Size गलत होगा तो Printing में आपका पूरा Design खराब दिखाई दे सकता है। आज के इस Photoshop गाइड में हम सीखेंगे कि Flex Banner का सही साइज और मेजरमेंट कैसे सेट करते हैं।
Flex Banner का Size कैसे निकालें?
Flex Banner का साइज आमतौर पर Feet (फिट) में बताया जाता है, जैसे कि:
• 4×6 Feet • 3×8 Feet • 6×10 Feet
लेकिन जब हम Photoshop में New File बनाते हैं, तो वहां हमें Size को Inches (इंच) में देना पड़ता है। इसलिए हमें फीट को इंच में बदलना आना बेहद जरूरी है।
Feet को Inches में कैसे बदलें?
यह बिल्कुल आसान है! हमें पता है कि: 1 Feet = 12 Inches
परंतु फ्लेक्स का साइज निकालने के लिए Feet को हमेशा 12 से Multiply (गुणा) करते हैं।
उदाहरण: 4×6 Feet Flex Size
अगर आपको 4×6 Feet का Flex Banner बनाना है तो:
- • 4 × 12 = 48 Inches
- • 6 × 12 = 72 Inches
यानि Photoshop में आपका Size होगा:
Width: 72 Inches | Height: 48 Inches
(अगर बैनर वर्टिकल यानी खड़ा है, तो आप विड्थ और HEIGHT को उल्टा भी रख सकते हैं।)
Photoshop में सही Settings कैसे रखें?
जब आप Photoshop ओपन करें और Ctrl + N करके New File लें, तो नीचे दी गई सेटिंग्स का विशेष ध्यान रखें:
1. Size (Width & Height): जैसा कि हमने ऊपर कैलकुलेट किया, अपने बैनर के हिसाब से विड्थ 72 Inches aur हाइट 48 Inches डालें।
2. Resolution (रेज़ोल्यूशन):
• सामान्य तौर पर बड़े फ्लेक्स के लिए 72 Resolution सबसे PERFECT माना जाता है।
• अगर आपका कंप्यूटर अच्छा है (High Configuration है) तो आप 100 Resolution भी रख सकते हैं।
Color Mode कौन सा रखें?
Flex Printing के लिए हमेशा CMYK Color Mode का ही इस्तेमाल करना चाहिए। प्रिंटिंग इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा इसी कलर फॉर्मेट का उपयोग होता है।
RGB Mode मोबाइल और स्क्रीन के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर आप उसे प्रिंटिंग के लिए भेजेंगे तो कलर्स बदल सकते हैं। इसलिए CMYK मोड ही सबसे सटीक प्रिंटिंग आउटपुट देता है।
जरूरी Tips जो आपके काम आएंगी
- Bleed Space: डिजाइन बनाते समय किनारों पर थोड़ी खाली जगह (Bleed Space) जरूर छोड़ें।
- Safe Zone: अपने इम्पोर्टेन्ट टेक्स्ट और लोगोस को बिल्कुल किनारों से थोड़ा अंदर रखें ताकि वे फ्रेम में ना दबें।
- HD Images: हमेशा हाई-क्वालिटी और एचडी इमेजेस का इस्तेमाल करें ताकि प्रिंट होने के बाद फोटो फटे नहीं।
- Fonts Selection: बैनर्स के लिए फोंट्स को हमेशा साफ और बोल्ड (Bold) रखें ताकि दूर से भी आसानी से पढ़ा जा सके।
- Save Format: फाइनल फाइल को आप JPEG के अलावा PDF या TIFF फॉर्मेट में भी सेव कर सकते हैं, इससे प्रिंटिंग क्वालिटी बेहतरीन आती है।
Common Flex Sizes (क्विक रेफरेंस टेबल)
आपकी मदद के लिए नीचे मैंने कुछ सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कॉमन फ्लेक्स साइज की टेबल दी है:
| Flex Size (Feet) | Photoshop Size (Inches) |
|---|---|
| 3×4 Feet | 36×48 Inches |
| 4×6 Feet | 48×72 Inches |
| 5×8 Feet | 60×96 Inches |
| 6×10 Feet | 72×120 Inches |
Conclusion (निष्कर्ष)
अगर आप शुरुआत से ही सही साइज, रेज़ोल्यूशन और CMYK कलर मोड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपका फ्लेक्स डिजाइन प्रिंटिंग के बाद ज्यादा प्रोफेशनल, साफ़ और आकर्षक दिखाई देगा। इसलिए डिजाइन शुरू करने से पहले हमेशा सही मेजरमेंट्स जरूर सेट करें।